बाढ़ पीड़ितों से राहत शिविर में मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप

बाढ़ पीड़ितों से राहत शिविर में मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप

बाढ़ पीड़ितों से राहत शिविर में मिले बस्तर सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर। बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैंl बस्तर सांसद महेश कश्यप आज राहत शिविर पहुँचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का हालचाल जाना।

सांसद महेश कश्यप ने कल भी बस्तर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा किया था। उन्होंने वहाँ की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रशासन को राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

भारी बारिश से मांदर गाँव पूरी तरह टापू में तब्दील हो गया था, जहाँ एसडीआरएफ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुँचाया। सांसद ने राहत शिविर में ठहरे ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री वितरित की और विश्वास दिलाया कि हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और किसी भी पीड़ित को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।