अयोध्या राम मंदिर दर्शन हेतु रवाना श्रद्धालुओं को सांसद महेश कश्यप ने दी मंगलकामनाएँ

अयोध्या राम मंदिर दर्शन हेतु रवाना श्रद्धालुओं को सांसद महेश कश्यप ने दी मंगलकामनाएँ

अयोध्या राम मंदिर दर्शन हेतु रवाना श्रद्धालुओं को सांसद महेश कश्यप ने दी मंगलकामनाएँ

जगदलपुर। अयोध्या श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज मुलाकात की और उन्हें सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन करना जीवन का दुर्लभ अवसर है और ऐसी यात्रा में सम्मिलित होना सौभाग्य का विषय है। सांसद ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करने और बस्तर की जनता की ओर से भगवान श्रीराम के चरणों में श्रद्धा अर्पित करने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्षा शालिनी राजपूत,भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे,नगर निगम के महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।