कांदुलगुड़ा में संपन्न हुई कबड्डी प्रतियोगिता,सांसद महेश कश्यप हुए शामिल

कांदुलगुड़ा में संपन्न हुई कबड्डी प्रतियोगिता,सांसद महेश कश्यप हुए शामिल

कांदुलगुड़ा में संपन्न हुई कबड्डी प्रतियोगिता,सांसद महेश कश्यप हुए शामिल

जगदलपुर: बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कांदुलगुड़ा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में सांसद महेश कश्यप सम्मिलित हुए। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

सांसद महेश कश्यप ने ग्रामवासियों एवं खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे खेल प्रतियोगिताएँ ,प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रही है l

सांसद महेश कश्यप ने अपनी छात्र जीवन को साझा करते हुए कहा कबड्डी मेरा पसंदीदा खेल है। जब मैं स्कूली छात्र था, तब जहाँ भी कबड्डी प्रतियोगिता की जानकारी मिलती,मैं और मेरी टीम वहाँ पहुँचकर खेल में भाग लेते थे। उस समय से ही खेल ने मुझे अनुशासन,आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाई है। सांसद कश्यप ने आगे कहा कि खिलाड़ियों का खेल के प्रति समर्पण और ग्राम के युवाओं की भागीदारी वास्तव में प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन युवाओं को नशामुक्त, अनुशासित और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित बनाते हैं।

सांसद महेश कश्यप ने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने के ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण होते है l