जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा करेगी पूरे प्रदेश में प्रेसवार्ता

जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा करेगी पूरे प्रदेश में प्रेसवार्ता

जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा करेगी पूरे प्रदेश में प्रेसवार्ता

रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर कल 13 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में पत्रकार वार्ता आयोजित करेगी। इस दौरान रायपुर जिले में  कृषि मंत्री रामविचार नेताम प्रेस वार्ता लेंगे। इसी तरह बालौदाबाजार-भाटापारा में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप गरियाबंद में प्रदेश उपाध्यक्ष सतीेश लाठिया, महासमुंद में भाजपा नेता प्रीतम दीवान, धमतरी में सांसद भोजराज नाग, दुर्ग एवं भिलाई में प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, बेमेतरा में भाजपा नेता विदेशी राम धु्रवे, बालोद में विकास मरकाम, राजनांदगांव में विधायक नीलकंठ टेकाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भाजपा नेता देवेन्द्र माहला, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पूर्व विधायक संजीव शाह, कवर्धा में भाजपा नेता डी.एम. ठाकुर प्रेसवार्ता लेंगे।

इसी तरह कांकेर में विधायक विक्रम उसेंडी, कोण्डागांव में विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, नारायणपुर में भाजपा नेता रूपसाय सलाम, बस्तर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी, सुकमा में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, बीजापुर में भाजपा नेता नंदलाल मुरामी, बिलासपुर में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में भाजपा नेता रामलखन पैंकरा, मुंगेली में भाजपा नेता विजय जगत, सक्ती भाजपा नेता श्यामलाल मरावी, जांजगीर-चांपा में प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, कोरबा में भाजपा नेता रघुराज उइके, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भाजपा नेता श्रीकांत सोमावार, रायगढ़ में भाजपा नेता सत्यानंद राठिया, जशपुर में विधायक श्रीमती गोमती साय, सरगुजा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, सूरजपुर में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, बलरामपुर में सांसद चिन्तामणि महाराज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक श्रीमती उद्वेश्वरी पैकरा, कोरिया विधायक भूलन सिंह मरावी प्रेस को संबोधित करेंगे।