शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नाचा दल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन जिला सरगुजा अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर किया गया। जिसमें देश के राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले से प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित लिंगों गोटुल मांदरी नाचा पार्टी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिनके नाचा की विधा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह नाचा पार्टी जिला स्तर में हुए प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किए था।
cg24
