अटल जी के सपने को साकार करते मोदी जी – अरुण सिंह
अटल जी के सपने को साकार करते मोदी जी – अरुण सिंह
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला रायपुर की ओर से आज अटल स्मृति सम्मेलन एवं कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | जिसमे सदस्यता अभियान 2024 में जिस कार्यकर्ता ने 100 से ऊपर ऑनलाइन सदस्य बनाये थे ऐसे शतक वीरों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था | जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं अटल स्मृति कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह जी विशेष तौर पर उपस्थित रहे |
अरुण सिंह ने कहा अटल जी एक नेता नहीं राष्ट्र चिन्तक थे जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए देश को अनेक प्रकार की जन सामान्य को लाभ पहुचाने वाली योजनाओं का शुभारंभ किया | आज भी लोग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो या देश की नदियों को जोड़ने की योजना हो देश की सर्वश्रेष्ठ योजना है | उन्होंने कहा पोकरण परमाणु परिक्षण करने के पश्चात जिस प्रकार से अमेरिका द्वारा प्रतिबन्ध लगाया गया उस समय भी अटल जी कभी झुके नहीं और स्वदेशी को बढावा देने की बात की जो आज वर्तमान समय में मोदी जी भी उसी का पालन कर रहे है अटल जी के कार्यकाल में इकॉनोमी को मजबूती के साथ आगे बढाया गया फिर चाहे वो टेलीकोम क्षेत्र क्यों न हो |
कार्यकर्ताओ को उनके अथक मेहनत के लिए साधुवाद – किरण सिंहदेव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा की रायपुर जिले के कार्यकर्ताओ की सराहना करते हुए कहा की जो भी कार्यक्रम पार्टी संगठन के द्वारा दिए जाते है उसे रायपुर के सभी कार्यकर्त्ता कड़ी मेहनत और लगन से पूरा करने में जुड़ जाते है उसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद एवं साधुवाद ज्ञापित किया | विशेष तौर से सदस्यता शक्ति सम्मान एवं शतक वीरों को उन्हें सम्मानित होने पर बधाई प्रेषित की और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया |
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर एवं अटल स्मृति सम्मान कार्यक्रम के संयोजक सत्यम दूबा के नेतृत्व में एकात्म परिसर रायपुर में अटल जी की स्मृति में अटल प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया एवं सदस्यता सम्मान कार्यक्रम में 400 शतक वीरों को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमित मैशेरी द्वारा किया गया |
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लद्दाख के पूर्व सांसद जाम्यांग नामग्याल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री द्वय यशवंत जैन व नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्रही, प्रदेश मंत्री अमित साहू, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र शर्मा, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंग छाबड़ा, श्रीचंद सुंदरानी, छगन मूंदड़ा, सुभाष राव, सच्चिदानंद उपासने, मोहन चोपड़ा, महामंत्री गुंजन प्रजापति, उपाध्यक्ष अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, नवीन शर्मा, जीतेन्द्र धुरंधर, जिला मंत्री संजय तिवारी, तुषार चोपड़ा, अर्चना हुकरे, सरोज साहू, पन्ना दुबे, अनीता देवांगन,अनूप खेलकर, रोहित द्विवेदी, राजकुमार राठी, विकाश मिश्रा, शिवजलम दुबे, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, विशाल भूरा, अभिषेक श्रीवास्तव, रोहित भारद्वाज, रविन्द्र सिंग ठाकुर, सदाशिव सोनी, अखिलेश कश्यप, रजियंत ध्रुव, कृतिका जैन, प्रणय साहू , अर्पित सूर्यवंशी, विकाश मित्तल, विशाल शुक्ला, शंकर साहू एवं सभी जिला मंडल स्तर के पदाधिकारी पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
cg24
