सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रूपए का चेक

सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रूपए का चेक

सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रूपए का चेक

- संभाग आयुक्त और आईजी भी शिविर में शामिल हुए, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

- 744 आवेदन में से 43 का मौके पर निराकरण

                                                                                         
जिले के नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा में 14 वार्डाे के लिए आयोजित सुशासन शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने महिला कोष अंतर्गत कुल चार लाख रूपए का चेक वितरण किया। इस राशि से जागृति स्व सहायता समूह और विजयता धीवर लघु उद्योग स्थापित करेंगी। शिविर में संभाग आयुक्त  सत्यनारायण राठौर और दुर्ग रेंज के आईजी श्री अभिषेक सांडिल विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने विभिन्न विभागों से स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। इससे पूर्व विधायक श्री चंद्राकर ने भी विभागीय अधिकारियों से जनता की समस्या संबंधी आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिये।
शिविर के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि डबल इंजन सरकार हर बार आपके द्वार आती है और समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करती है। वार्डों और घरों तक पहुंचने का शिविर एक माध्यम है। शिविर के माध्यम से न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि उच्च अधिकारी आप लोगों के समक्ष उपस्थित रहकर आपके द्वारा बताए शिकायतों का निराकरण निर्धारित समयावधि में पूरा करते है। दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर ने कहा कि सुशासन शिविर में संभाग आयुक्त  सत्यनारायण राठौर एवं दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक सांडिल शिविर में भी मौजूद है। उनकी ही निगरानी पर यह शिविर संपादित हो रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत विजयता धीवर को सिलाई कार्य और दस सदस्य वाली जागृति स्व सहायता समूह को आचार पापड़ उद्योग लगाने दो-दो लाख रूपए का चेक वितरण किया। शिविर में नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा ने अतिथियों का स्वागत की। वहीं मंच पर निगम के सभापति  केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष  शैलेन्द्र साहू, एमआईसी रंजीता बेनुआ, सनीर साहू, पार्षद गजेन्द्री कोठारी, रेखा देवी, ममता सिन्हा, सोनिया देवांगन, धर्मेन्द्र भगत, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल आदि उपस्थित थे।

विधायक श्री चंद्राकर ने दिलाया संकल्प

सुशासन शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौत एवं घायलों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए आम नागरिकों को शपथ दिलाई। उन्होंने नशे की हालत में और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने समेत हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने का आव्हान किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री चंद्राकर और संभाग आयुक्त श्री राठौर ने क्षेत्र के 23 लोगों को वाहन चलाने लर्निंग लाइसेंस सौंपा।

49 लोगों को आयुष्मान कार्ड

दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री चंद्रकार और संभाग आयुक्त समेत दुर्ग रेंज के आईजी ने शिविर में बनाए गए 70 वर्ष आयु वाले 22 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड सौंपा। वहीं 22 बीपीएल परिवार के सद्स्यों के लिए और 5 सामान्य परिवार के सद्स्यों के लिए बनाए आयुष्मान कार्ड को शिविर स्थल में प्रदान किया। स्टेशन मरोदा के शिविर में कुल छुटे हुए 49 सद्स्यों का स्मार्ट कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।