केंद्रीय मंत्री  पीयूष गोयल के नेतृत्व में कनाडा दौरे पर रवाना हुए सतीश थौरानी, बोले “निवेश के मानचित्र पर उभरता नया सितारा बनेगा छत्तीसगढ़”

केंद्रीय मंत्री  पीयूष गोयल के नेतृत्व में कनाडा दौरे पर रवाना हुए  सतीश थौरानी, बोले “निवेश के मानचित्र पर उभरता नया सितारा बनेगा छत्तीसगढ़”

केंद्रीय मंत्री  पीयूष गोयल के नेतृत्व में कनाडा दौरे पर रवाना हुए  सतीश थौरानी, बोले “निवेश के मानचित्र पर उभरता नया सितारा बनेगा छत्तीसगढ़”
छत्तीसगढ़ के औद्योगिक भविष्य को वैश्विक पहचान दिलाएगा चेम्बर अध्यक्ष  सतीश थौरानी का कनाडा दौरा
छत्तीसगढ़ बनेगा ग्लोबल इंडस्ट्रियल हब, केंद्रीय मंत्री  पीयूष गोयल के साथ कनाडा दौरे पर चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी

छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग और निवेश के इतिहास में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  पीयूष गोयल के नेतृत्व में कनाडा जाने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी का शामिल होना पूरे प्रदेश के लिए सम्मान, आत्मविश्वास और नई संभावनाओं का प्रतीक बन गया है।

यह विदेश यात्रा “नए, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़” की वैश्विक पहचान स्थापित करने की ऐतिहासिक पहल है। इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का कोई प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति, व्यापारिक क्षमता और निवेश संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करेगा। यह पूरे प्रदेश की बढ़ती आर्थिक ताकत और राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता का प्रमाण भी है।

कनाडा दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी वहां के प्रमुख उद्योगपतियों, निवेशकों और व्यापारिक संगठनों से मुलाकात करेंगे तथा छत्तीसगढ़ को निवेश, उद्योग और नवाचार के उभरते केंद्र के रूप में प्रस्तुत करेंगे। यह प्रयास प्रदेश को राष्ट्रीय सीमाओं से आगे बढ़ाकर वैश्विक निवेश मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी का इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होना प्रदेश के व्यापारिक समुदाय की बढ़ती प्रतिष्ठा, प्रभाव और विश्वसनीयता को भी दर्शाता है।

कनाडा दौरे पर रवाना होने के दौरान चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने कहा “यह केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय के गौरव और सम्मान का क्षण है। हमारा प्रयास रहेगा कि कनाडा के उद्योगपतियों और निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक शक्ति, प्राकृतिक संसाधनों की समृद्धि और यहां उपलब्ध अपार संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए।”

श्री थौरानी ने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के विजन ने देश में निवेश, उद्योग और आत्मनिर्भरता का एक नया वातावरण तैयार किया है। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बनकर वैश्विक निवेशकों का विश्वास जीत रहा है। उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी औद्योगिक क्षमता प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।”

उन्होंने कहा “आज  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। खनिज संपदा, ऊर्जा, स्टील, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, ग्रीन एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में यहां निवेश की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग हितैषी नीतियां और युवा मानव संसाधन प्रदेश को निवेशकों के लिए आकर्षक बना रहे हैं।”

अंत में उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा “हमें विश्वास है कि यह कनाडा दौरा प्रदेश में नए निवेश, नए उद्योग, रोजगार और वैश्विक साझेदारी के नए अवसर लेकर आएगा तथा छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाएगा।”

चेम्बर अध्यक्ष श्री थौरानी का यह दौरा केवल व्यापारिक प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों, प्रदेश की आर्थिक प्रगति और वैश्विक अवसरों से जुड़ने की नई शुरुआत भी है। पूरा छत्तीसगढ़ इस ऐतिहासिक पहल को गर्व, आशा और उत्साह के साथ देख रहा है। आने वाले वर्षों में यह दौरा प्रदेश की अर्थव्यवस्था, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई क्रांति का आधार बन सकता है।

इस अवसर पर चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, जितेन्द्र शादीजा, राजेश गुरनानी,  मनीष प्रजापति, अशोक छेतीजा, जितेन्द्र बड़वानी, हरिराम तलरेजा,  सुदेश मध्यान, अजय जयसिंघानी, मंत्री- भरत पमनानी, राहुल खुबचंदानी, पंकज छिजवानी, पंकज जैन, धनेश मटलानी, आकाश डुडानी, गुलाबचंद साहू, किशोर नारवानी, दौलत परयानी, सांस्कृतिक प्रभारी अनिल जोतसिंघानी, महिला चेम्बर अध्यक्ष डाॅ. ईला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, सदस्य-संतोष माखीजा, राजेश थौरानी, मनीष थारानी,निखिल पंड्या, नारायण गिदवानी, अविनाश खेतपाल सहित व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।