नौतपा आज से शुरू-जानें नौतपा में किन चीजों का दान करना चाहिए.

नवतपा के 9 दिनों को दान, तप और सूर्य उपासना के लिए फलदायी माना गया है.

नौतपा आज से शुरू-जानें नौतपा में किन चीजों का दान करना चाहिए.

नौतपा का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं. इसका अहम कारण यह है कि, नौतपा के नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है. लेकिन नौतपा से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि ये वरदान की तरह है और नौतपा का पड़ना जरूरी भी है. 

फल दान- नौतपा में तेज गर्मी पड़ती है. इसलिए इस समय मौसमी फलों जैसे खरबूज, केला, सेब, संतरा आदि का दान करना शुभ होता है. इन फलों के सेवन से गर्मी में शरीर में स्वस्थ रहता है. नौतपा में फलों का दान करने से सूर्य देव भी प्रसन्न होते हैं.

अन्न दान- नौतपा में अन्न दान खासकर गेहूं और चावल जैसी चीजों का दान करना पुण्यकारी होता है. इस समय आप गरीब और जरूरतमंदों के बीच अन्न का दान अपनी क्षमतानुसार जरूर करें. इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

जल दान- नौतपा की तपिश वाली गर्मी में जल दान को महादान के समान माना जाता है. इस समय आप शीतल जल, शरबत या पानी से भरा घड़ा का दान कर सकते हैं. इससे सूर्य देव और पितरों की कृपा मिलती है.

नौतपा के दिन में आप उन सारी चीजों का दान कर सकते हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलती हो. आप इस समय जूते-चप्पल, पंखा, कूलर, तौलिया, सूती वस्त्र आदि जैसी चीजों का दान कर सकते हैं. इससे समाज मे यश, प्रतिष्ठा और सुख-सम्मान बढ़ती है.