मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, योजना की प्रगति पर जताई संतुष्टि
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा कर उनके अनुभव जाने। हितग्राहियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और उपचार मिलने से उन्हें काफी लाभ मिला है। हितग्राहियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग एवं सेवा भावना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके द्वारा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के दौरान जिले के चिन्हांकित 15 मरीजों को जिनका उपचार किया गया उन्हें पोषण आहार के रूप में फूड बास्केट प्रदान किया गया।
cg24 
