16 अगस्त को न्यू राजेन्द्र नगर से निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

16 अगस्त को न्यू राजेन्द्र नगर से निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

16 अगस्त को न्यू राजेन्द्र नगर से निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

7 पवित्र नदियों माँ गंगा, माँ नर्मदा, माँ अरपा, माँ खारून, राजिम त्रिवेणी संगम, माँ महानदी, माँ पैरी और माँ सोंढूर से प्राप्त जल से होगा अभिषेक

रायपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर राजधानी के मोतीबाग चौक स्थित बाबा श्री वैधनाथ धाम में आगामी 16 अगस्त, रविवार को जलाभिषेक का महती कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी देते कार्यक्रम के आयोजक एवं नेतृत्वकर्ता   सीए अमित चिमनानी ने बताया कि इससे पहले न्यू राजेंद्रनगर से भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी ।

सीए श्री चिमनानी ने बताया कि 16 अगस्त को अभिषेक हेतु सर्वसमाज के श्रद्धालु 7 नदियों माँ गंगा (हर की पौड़ी), माँ नर्मदा (ग्वारीघाट, जबलपुर), माँ अरपा (बिलासपुर घाट), माँ खारुन (महादेव घाट), राजिम त्रिवेणी संगम (राजिम), माँ महानदी, माँ पैरी और माँ सोंढूर का पवित्र जल लेकर काँवर यात्रा के रूप में पहुँचेंगे। इस हेतु न्यू राजेन्द्रनगर में एकत्रीकरण व स्थल पूजन सुबह नौ बजे होगा और चार किलोमीटर लम्बी दूरी की यह काँवर यात्रा न्यू राजेंद्र नगर (आशादीप हॉस्पिटल के पास) से सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी जो न्यू राजेंद्रनगर, रिंगरोड, कटोरातालाब, आकाशवाणी काली मंदिर, सुभाष स्टेडियम होते हुए मोतीबाग चौक पर श्री बाबा बैद्यनाथ धाम पहुँचेगी।

सीए श्री चिमनानी ने कहा कि इस काँवर यात्रा में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु गूगल फॉर्म में अपना नाम एवं पता दर्ज कर पंजीयन अवश्य कर लें। इस महती आयोजन में श्री मुखी मन्नूमल पृथवानी, श्री लधाराम नैनवानी, श्री रमेश मिर्घानी, श्री बलराम आहूजा, श्री सुशील केसवानी, श्री झामनदास बजाज, श्री श्याम चावला, श्री महेश मिर्घानी, श्री महेश प्रितवानी, श्री मुरलीधर शादीजा, श्री अजय जयसिंघानी, श्री विकास रूपरेला,श्री राजकुमार गुनवानी श्री ,श्री विजय जयसिंघानी, अमर चंदनानी, श्री प्रवीण साहू, श्री विक्रम केवलानी, श्री इंदर तलरेजा, श्री मोहन होतवानी, श्री प्रेमप्रकाश मध्यानी, श्री रवि वाधवानी, श्री निशिकांत नारायण पांडे, श्री बंटी जुमनानी, श्री विजय लहरवानी, श्री विक्की वाधवानी, श्री संदीप थौरानी, श्री संजय लालवानी, श्री किशोर गुरनानी, श्री पंकज चीजवानी, श्री समीर वेनश्यानी, श्री नरेन्द्र दासवानी, श्री मनीष पंजवानी,  श्री अनिल लाहोरी ,श्री रतन वर्ल्यानी, श्री रोशन आहूजा, श्री साजन श्रीवास एवं पूरी टीम सेवा कार्यों में लगी है। श्री चिमनानी ने बताया कि काँवर उठाने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन हेतु 8982699000 और 9826291791 मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया जा सकेगा।