सक्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन और उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित

रायपुर, 15 अगस्त 2026

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन और उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित

जिला मुख्यालय सक्ती में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के उल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर आकाश में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे छोड़े गए।

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजन और उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित

शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान
       कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया। सांसद श्रीमती जांगड़े ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

परेड एवं सांस्कृतिक स्पर्धा के परिणाम
    रक्षित निरीक्षक उमेश राय के नेतृत्व में निकाली गई 8 प्लाटूनों की परेड में प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल (पुरुष) प्रथम, जिला पुलिस बल (महिला) द्वितीय एवं नगर सेना प्लाटून तृतीय स्थान पर रही।

      अनप्रोफेशनल वर्ग में एनसीसी सीनियर बालक प्लाटून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती को प्रथम, जेबीडीएवी स्कूल सक्ती को द्वितीय और गुंजन एजुकेशन स्कूल सक्ती को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।