सेवानिवृत्ति तो एक पन्ना है, अभी तो पूरी किताब बाकी है- संजय श्रीवास्तव

सेवानिवृत्ति तो एक पन्ना है, अभी तो पूरी किताब बाकी है- संजय श्रीवास्तव

सेवानिवृत्ति तो एक पन्ना है, अभी तो पूरी किताब बाकी है- संजय श्रीवास्तव
नागरिक आपूर्ति निगम में श्रीमती इंद्राणी यदु, कनिष्ठ सहायक को भावभीनी विदाई

नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ श्रीमती इंद्राणी यदु, कनिष्ठ सहायक को सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज सायं भावभीनी बिदाई दी गई। निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने श्रीमती इंद्राणी यदु को शाल, श्रीफल एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। निगम कि ओर से उन्हे स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट के साथ ही अवकाश नगदीकरण एवं जीएसएलआई की राशि का चेक प्रदान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह केवल शासकीय सेवा का समापन नहीं, बल्कि वर्षों की निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से अर्जित अनुभवों की नई यात्रा का प्रारंभ भी है।  
कार्यक्रम में निगम मुख्यालय के भोसकर विलास संदिपान (IAS) प्रबंध संचालक, राजेश सिसोदिया, कार्यपालन संचालक वित्त, दिनेश कुमार नाग, महाप्रबंधक, (प्रशासन) रविन्द्र जैन, उप संचालक (वित्त) महेन्द्र साहू, एस.बी. खापर्डे, ज्योति सोनी, मनोज वर्मा, जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, जी.एच. त्रिनाधा रेड्डी, श्रीमती प्रज्ञा कदम, जसबीर सिंह मक्कड़, नंदकिशोर मिश्रा, यू सुर्दशन श्रीमती अनामिका वर्मा, श्रीमती दीप्ती केशरवानी अमित वर्मा, विकास वर्मा, रविन्द्र सुखदेवे, बालमिकी साहू, मनहरण यादव, केशव साहू, पुनितराम ध्रुव, एवं निगम मुख्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सहभागिता रही।