स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव और महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने झाड़ू लगाकर दिया जनभागीदारी का संदेश

स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव और महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने झाड़ू लगाकर दिया जनभागीदारी का संदेश

गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत चला विशेष स्वच्छता अभियान

-स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव और महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने झाड़ू लगाकर दिया जनभागीदारी का संदेश


 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा डिपरा पारा स्थित शास्त्री चौक में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
    अभियान का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर दुर्ग के निर्माण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जब तक हर नागरिक अपने आसपास की सफाई के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक एक पूर्णतः स्वच्छ शहर की कल्पना अधूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति  श्याम शर्मा, निगम आयुक्त लीना कोसम, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अमले ने श्रमदान कर क्षेत्र की सफाई की और शहरवासियों को स्वच्छता एवं सेवा का स्पष्ट संदेश दिया।