बिलासपुर में होगा सिक्ख - पंजाबी विद्यार्थियों का "कैरियर कांऊसिलिंग सेमिनार"  : छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन

बिलासपुर में होगा सिक्ख - पंजाबी विद्यार्थियों का "कैरियर कांऊसिलिंग सेमिनार"  : छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन

बिलासपुर में होगा सिक्ख - पंजाबी विद्यार्थियों का "कैरियर कांऊसिलिंग सेमिनार" 

छत्तीसगढ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और कोलंबिया ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूटशन्स, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में कक्षा 9वी, 10वीं, 11वीं एवं 12 वीं में अध्ययनरत सिक्ख - पंजाबी विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के मार्गदर्शन हेतु माह नंवबर 2025 के व्दितीय सप्ताह में बिलासपुर में एक दिवसीय "कैरियर कांऊसिलिंग सेमिनार" का आयोजन किया जाना है। इस हेतु विद्यार्थी और उनके पालक 31 अक्तूबर 2025 तक अपना आवेदन निम्न मोबाईल नंबरों के व्हाट्सएप्प अथवा Gogle Form में प्रेषित कर सकते हैं। सेमिनार की तिथि, समय एवं स्थान के संबंध में पृथक से विद्यार्थियों व पालकों को उनके मोबाईल नंबरों में सूचना प्रेषित की जाएगी। 

सेमिनार में प्रदेश के प्रसिध्द कैरियर कॉऊंसलर डा. अजीत वरवंडकर द्वारा विद्यार्थियों को उनके कैरियर विकल्पों, उच्च शिक्षा संबंधित जानकारी, निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने, परीक्षा में तनावमुक्त रह कर लक्ष्य निर्धारण करने संबंधित मार्ग दर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों व उनके पालकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।

संभाग स्तर के एक दिवसीय "कैरियर कांऊसिलिंग सेमिनार" में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत बिलासपुर, तखतपुर, पंडरिया, मुंगेली, बिल्हा, कटघोरा, कोरबा, चांपा, जांजगीर में निवासरत सिक्ख व पंजाबी विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। 

सेमिनार में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी एवं उनके पालक “छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन” के बिलासपुर संभाग के संयोजक सरदार बलबीर सिंह चावला, रिटायर्ड प्रिसिंपल, गव्हर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज, बिलासपुर (मोबाईल नंबर - 94241-44099), एसोसियेशन के चेयरमैन एजुकेशन कमेटी प्रोफेसर (डॉ) बी.एस. छाबड़ा (मोबाईल नंबर - 94252-56592) पीआरओ तेजपाल सिंह हंसपाल (मोबाइल नंबर 9302809125) को निम्न प्रपत्र में जानकारी प्रेषित कर सकते हैं। जानकारी Google Form में भर कर भी भेजी जा सकती है।

Form Link : https://forms.gle/87fZ43XvWSZxU1ov7

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️-आवेदन प्रपत्र -

"सिक्ख - पंजाबी विद्यार्थियों के लिए कैरियर कांऊसिलिंग सेमिनार"

▪️विद्यार्थी का पूरा नाम -

▪️पिता का नाम -

▪️निवास पता -

▪️संपर्क मोबाईल नंबर - 

▪️अध्ययनरत कक्षा -

▪️स्कूल का नाम -

निवेदक -----

सरदार जी.एस. बॉम्बरा – संयोजक, सरदार एच.एस. धींगरा – अध्यक्ष, सरदार बी.एस. सलूजा – सचिव, सरदार एच.एस. हुरा – सचिव, कोलंबिया ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, रायपुर