पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 1 लाख करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी करने छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की अपील

पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 1 लाख करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी करने छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की अपील

पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से 1 लाख करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी करने छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की अपील
पंजाब बाढ़ राहत कोष के लिए छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की अपील

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर पंजाब बाढ़ राहत कोष में एक लाख करोड़ रुपये देने की मांग की है।


सेवा में,
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
भारत सरकार
नई दिल्ली
विषय : पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी करने हेतु निवेदन।
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि आज पंजाब की धरती, जिसने देश को अन्न से संपन्न बनाया और बलिदान व सेवा की परंपरा को जन्म दिया, भयंकर बाढ़ की त्रासदी से कराह रही है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं, गाँव-गाँव तबाह हो गए हैं, खेतों की हरियाली बर्बादी में बदल गई है। यह केवल पंजाबवासियों की पीड़ा नहीं बल्कि पूरे भारत की आत्मा पर चोट है।
पंजाब की धरती वह है जहाँ से गुरु नानक देव जी का संदेश "सरबत दा भला" गूंजा, जहाँ गुरु अर्जुन देव जी ने मानवता की खातिर बलिदान दिया, जहाँ गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर किए, और जहाँ गुरु गोबिंद सिंह जी ने ‘खालसा’ खड़ा कर अन्याय के विरुद्ध देश को साहस दिया। आज उसी धरती के लोग पानी में डूबे हुए अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
माननीय प्रधानमंत्री जी,
हम छत्तीसगढ़ सिख समाज की ओर से आपसे हृदय की गहराइयों से अपील करते हैं कि पंजाब की इस त्रासदी को राष्ट्र की त्रासदी मानते हुए कम से कम 1 लाख करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज तत्काल जारी किया जाए। यह सहायता लाखों परिवारों को नई जिंदगी देगी और देश के अन्नदाता को पुनः खड़ा होने की शक्ति प्रदान करेगी।
हमें विश्वास है कि आपकी संवेदनशील नेतृत्वशैली और दृढ़ निर्णय से पंजाब फिर से संबल पाएगा। जैसे आप हमेशा आपदा की घड़ी में हर नागरिक के साथ खड़े रहे हैं, वैसे ही इस बार भी आप पंजाब के पीड़ित भाइयों-बहनों की उम्मीद बनेंगे।
गुरु साहिबान ने हमेशा मानवता की सेवा और त्याग की राह दिखाई है। आज उनकी धरती को आपकी करुणा और सहानुभूति की आवश्यकता है।
आपका आज्ञाकारी,
(हस्ताक्षर)
सरदार सुखबीर सिंह सिंघोत्रा
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ सिख समाज


 इस मांग के पीछे का कारण पंजाब की वर्तमान स्थिति और वहां के लोगों की दयनीय स्थिति है, जो बाढ़ के कारण भारी तबाही का सामना कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में पंजाब की विस्तृत जानकारी के साथ अपील की है, उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बाढ़ के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और उन्हें तत्काल राहत की आवश्यकता है।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की एक आवश्यक बैठक में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, सुरजीत सिंह छाबड़ा,गुरमीत सिंह टोनी,नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, मनजीत सिंह भाटिया, जागीर सिंह बावा, परमजीत सिंह सलूजा, स्वर्णपाल सिंह चावला, गुरमीत सिंह छाबड़ा,  बलजीत सिंह भाटिया, रणवीर सिंह चावला, सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे |


छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज का मानना है कि प्रधानमंत्री जी हमारी इस अपील पर ध्यान देंगे और पंजाब के लोगों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे

 - पंजाब बाढ़ राहत कोष में एक लाख करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करें।

- पंजाब के लोगों की तत्काल राहत और पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराएं।

 उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जी हमारी इस अपील पर ध्यान देंगे और पंजाब के लोगों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।