कानपुर के फजलगंज में एक व्यक्ति द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी की छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की कड़ी निंदा

कानपुर के फजलगंज में एक व्यक्ति द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी की छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की कड़ी निंदा

कानपुर के फजलगंज में एक व्यक्ति द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी की छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की कड़ी निंदा

छत्तीसगढ़ सिख समाज की एक आवश्यक बैठक में कानपुर के फजलगंज मामले को लेकर किया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने उत्तर प्रदेश के कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में के अजय सिंह नामक व्यक्ति द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के संबंध में की गई कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी से मांग की है कि आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने दंगे भड़काने सहित देश विरोधी धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी केवल सिक्ख समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने धर्म, न्याय, मानव अधिकार, समानता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण परिवार न्योछावर कर दिया। ऐसे महान गुरु के प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी न केवल सिक्ख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि देश की सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को भी प्रभावित करती है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष, त्वरित और कानून के अनुसार पूरी की जाए तथा यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो दोषी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म, गुरु या महापुरुष के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का साहस न कर सके।

श्री सिंघोत्रा ने सभी नागरिकों से अपील की कि किसी से आपका व्यक्तिगत झगड़ा भेदभाव है तो उसके लिए उस व्यक्ति के धर्म और भगवान के बारे में अपशब्दो का उपयोग ना करें | किसी भी धर्म, गुरु, देवी-देवता, संत या महापुरुष के प्रति अपमानजनक सामग्री का प्रसार न करें तथा समाज में भाईचारा, शांति और पारस्परिक सम्मान बनाए रखें। अन्यथा ऐसा करने वाले और उसके परिवार को कानून के साथ साथ समाज के विरोध का परिणाम भुगतना पड़ेगा|

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, बाबा बुड्ढा जी साहेब गुरुद्वारा के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत, देवेंद्र सिंह चावला, जसप्रीत सिंह चावला, इकबाल सिंह होरा, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, इंदर पाल सिंह गांधी, गुरमीत सिंह छाबड़ा, मानवेंद्र सिंह डडियाला, जागीर सिंह बावा, नरेन्द्र सिंह चावला, बंटी जुनेजा, हरमिंदर सिंह राजू छाबड़ा, अत्तर सिंह ने कहा कि भारत की विविधता और धार्मिक सौहार्द हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। सभी धर्मों और उनकी आस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक और नैतिक दायित्व है।