मुख्यमंत्री ने सोने की झाड़ू से छेरापहरा की रस्म निभाई छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं-साय

भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए आज का दिन विशेष उत्साह और आस्था से भरा हुआ है। रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस पावन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पारंपरिक परंपरा का निर्वहन करते हुए सोने के झाड़ू से रथ मार्ग की सफाई की, जिसे छेरा पहरा रस्म कहा जाता है। यह कार्य भगवान के प्रति समर्पण और विनम्रता का प्रतीक माना जाता है।