मुंबई आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों के ठिकाने को भी किया टारगेट - ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना की प्रेस ब्रीफिंग
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना की प्रेस ब्रीफिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, मार्च 2025 में जम्मू कश्मीर के चार जवानों की हत्या की गई थी. उन्हें पाकिस्तान के अंदर स्थित आतंकी कैंप में ट्रेंड किया गया था. मुंबई आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों के ठिकानों को भी टारगेट किया गया.
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह ध्यान रखा गया कि निर्दोष नागरिकों को नुकसान न पहुंचे.
भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के शिकार लोगों को न्याय दिलाने के लिए लॉन्च किया गया. इस कार्रवाई में 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया और उन्हें बर्बाद किया गया.
cg24
