जमीन व्यवसाय करने वालों के ऊपर लाठी चार्ज की हम कड़ी निंदा करते हैं
जमीन व्यवसाय करने वालों के ऊपर लाठी चार्ज की हम कड़ी निंदा करते हैं
अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे छत्तीसगढ़ की जनता पर पुलिस की बर्बरता का हम विरोध करते हैं
*रायपुर........ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि दुर्ग में आंदोलन रत जमीन का व्यवसाय करने वालों के ऊपर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक जो लाठी चार्ज किया है उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।
उपाध्याय ने कहा कि अपने हक और अधिकार को लेकर अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन को सरकार पुलिस लाठी के दम पर कुचलने का प्रयास कर रही हैं लेकिन मैं सरकार को बताना चाहता हूं कि यह आंदोलन लाठी के वार से रुकने वाली नहीं है और आने वाले दिनों में यह धीरे-धीरे और उग्र रूप लेता जाएगा क्योंकि इस आंदोलन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ की जनता स्वयं कर रही है।
cg24
