बीपीएल राशन कार्ड कटौती के विरोध में कांग्रेस का खाद्य विभाग घेराव

बीपीएल राशन कार्ड कटौती के विरोध में कांग्रेस का खाद्य विभाग घेराव

बीपीएल राशन कार्ड कटौती के विरोध में कांग्रेस का खाद्य विभाग घेराव

भाजपा सरकार की गरीब-विरोधी नीति के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, कलेक्ट्रेट में खाद्य विभाग घेरा

मनमानी राशन कार्ड कटौती के विरोध में शहर–ग्रामीण कांग्रेस का संयुक्त प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में गरीबों के हक पर सीधा हमला: 30 लाख राशन हितग्राहियों का आवंटन अचानक कम किया गया

रायपुर, 29 दिसंबर 2025
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के हक पर सीधा हमला किया गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के प्रदेश के लगभग 30 लाख राशन हितग्राहियों का राशन आवंटन कम कर दिया गया, जो पूरी तरह से जनविरोधी और अमानवीय फैसला है।
इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आज रायपुर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्रीकुमार शंकर मेनन एवं रायपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में खाद्य विभाग कार्यालय का घेराव किया गया।
सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध दर्ज किया।
कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खाद्य विभाग कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की कांग्रेस के कार्यकर्ता घंटों तक कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहे

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्रीकुमार शंकर मेनन जी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के मुंह से निवाला छीन रही है। ई-केवायसी प्रक्रिया के नाम पर महीनों तक सत्यापन चलाया गया, फिर भी अचानक राशन क्यों कम किया गया? यह गरीबों के साथ अन्याय है।

ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गरीब प्रभावित हैं। तकनीकी दिक्कतों के कारण हजारों परिवार राशन से वंचित हैं। सरकार तुरंत समाधान करे, अन्यथा आंदोलन तेज होगा।
प्रश्न उठता है कि जब ई-केवायसी प्रक्रिया के नाम पर दो महीने तक पूरा प्रशासनिक अमला लगाया गया था, तो अचानक राशन आवंटन क्यों रोका गया? राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून एक अधिकार है, न कि कोई दया या उपकार, जिसे बिना सूचना के रद्द या कम किया जा सके।
आज भी प्रदेश में सैकड़ों हितग्राही थंब इम्प्रेशन और KYC से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण राशन से वंचित हैं। कांग्रेस की मांग है कि थंब इम्प्रेशन, KYC और अन्य तकनीकी दिक्कतों का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि कोई भी गरीब भूखा न सोए।
खास बात यह है कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लाचार दीन-दुखियों का राशन कार्ड थंब इम्प्रेशन के नाम पर काट दिया गया है। इन पीड़ितों को लेकर आज कलेक्टर खाद्य शाखा का प्रदर्शन किया गया और अल्टीमेटम दिया गया कि 10 दिन में व्यवस्था सुधरे, अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर एवं जिला कांग्रेस रायपुर ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा खाद्य मंत्री के बंगले का घेराव उन कटे हुए कार्ड धारियों के साथ किया जाएगा।

पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे जी ने प्रशासन को 15 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है कि सभी समस्याओं का निराकरण किया जाए।

पूर्व विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समयसीमा में समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी कड़ा आंदोलन किया
जाएगा।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा जी ने कहा कि भाजपा सरकार की यह नीति गरीबों के खिलाफ है। ई-केवायसी की आड़ में लाखों हितग्राहियों को राशन से वंचित करना सरासर अन्याय है। सहकारी क्षेत्र से जुड़े होने के नाते मैं देख रहा हूं कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसका गहरा असर पड़ेगा। सरकार को तुरंत इस फैसले को वापस लेना चाहिए और सभी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराना चाहिए।
कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ खड़ी है और सड़क से सदन तक इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। गरीबों का हक छीनने वाली सरकार को जनता सबक सिखाएगी।

इस आंदोलन में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल,कन्हैया अग्रवाल  नेता प्रतिपक्ष नगर निगम आकाश तिवारी, ममता राय पूर्व पार्षद रितेश त्रिपाठी, सुंदर जोगी देव कुमार साहू दीपा बग्गा संजय सोनी जयश्री नायक जयंत साहू मनोज कंदोई मनिराम साहू जसबीर सिंह ढिल्लन,आकाशदीप शर्मा, प्रमोद मिश्रा, सुनील भुवाल राकेश धोत्रे संदीप तिवारी दिलीप सिह चौहान नरेंद्र ठाकुर अमितेश भारद्वाज उमेश गुप्ता मुन्ना मिश्रा बाकर अब्बास सत्तू सिह अविनाय दुबे सुनील बजारी बंशी कन्नौजे राज देवांगन ऋषि देवांगन  गणेश साहू मोहसिन खान नवाज खान नवीन केसरवानी बाबा मसीह मनोज राय आसिफ मेमन चितरंगा साहू सुशांत डे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।