पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर राजधानी रायपुर के घड़ी चैक के पास कल सुबह 11 बजे बड़ा प्रदर्शन - विकास उपाध्याय
पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर राजधानी रायपुर के घड़ी चैक के पास कल सुबह 11 बजे बड़ा प्रदर्शन - विकास उपाध्याय
रायपुर (छ.ग.) दिनांक 14.05.2026। पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा के समस्त कांग्रेसजन कल दिनांक 15 मई 2026 को राजधानी रायपुर के घड़ी चौक, शहीद वीर नारायण सिंह काॅम्पलेक्स में स्थित भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के दफ्तर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत (मारा-मारी) को लेकर अनोखा प्रदर्शन करेगी। उपाध्याय ने बताया कि राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल को लेकर आम जनता के बीच हलाहल मचा हुआ है लोग एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए घबरा रहे हैं पेट्रोल पंपों में घंटों लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है, मरीज परेशान है, व्यापार की स्थिति खराब हो रही है, छात्र परीक्षा देने जा रहे हैं उससे वंचित हो जा रहे हैं या समय पर नहीं पहुंच पा रहे है लेकिन बीजेपी सरकार मस्त नजर आ रही है जनता की तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं है।
cg24 
