रेड रूम इवेंट” को लेकर CG 24 News का बड़ा खुलासा
CG 24 News की पड़ताल
*फर्जी कैफे में नहीं होगा रेडरूम इवेंट*
15 मई को प्रस्तावित “रेड रूम इवेंट” को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। सोशल मीडिया में जिस कथित कैफे का नाम इवेंट वेन्यू के रूप में वायरल किया जा रहा था, वह जानकारी अब संदिग्ध साबित हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक जिस कैफे को इवेंट का स्थान बताया जा रहा था, वहां इस आयोजन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले के सामने आने के बाद अब उक्त कैफे में “रेड रूम इवेंट” नहीं होने की बात कही जा रही है।
फर्जी कैफे के संचालकों ने रेड रूम इवेंट के वहां होने से इनकार कर दिया है |
सीजी 24 से हुई बातचीत में आयोजन टीम के अभिनव राय ने भी फर्जी कैफे में इवेंट न होने की पुष्टि कर दी है |

जानकारी यह भी मिल रही है कि आयोजन से जुड़े लोग फिलहाल असमंजस की स्थिति में हैं और नए वेन्यू की तलाश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार बदलती सूचनाओं के कारण युवाओं और आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
*CG 24 News की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि अब तक आयोजन स्थल को लेकर कोई स्पष्ट और अधिकृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इवेंट की वास्तविक लोकेशन क्या है और प्रशासन को इसकी कितनी जानकारी दी गई है।*

फिलहाल आयोजकों की ओर से नए वेन्यू को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
cg24 
