न्यूज़ रिपोर्टर अंजना ओम कश्यप जी के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग - संदीप तिवारी
न्यूज़ रिपोर्टर अंजना ओम कश्यप जी का गुरुजनों को दो कौड़ी का टीचर कहना गुरुजनों का अपमान
गुरुजनों के इस अपमान के लिये अंजना ओम कश्यप जी को देश के मीडिया के सामने माफी मांगनी होगी
न्यूज़ रिपोर्टर अंजना ओम कश्यप जी के ऊपर एफआईआर दर्ज करने की मांग - संदीप तिवारी
रायपुर (छ.ग.) दिनांक 02.06.2026। कांग्रेस नेता संदीप तिवारी ने न्यूज़ रिपोर्टर अंजना ओम कश्यप जी के कथन पर बयान दिया कि ये रिपोर्टर द्वारा गुरुजनों को दो कौड़ी के टीचर बोलना सभी गुरुजनों का अपमान है। संदीप तिवारी ने कहा क्या अंजना ओम कश्यप जी इतनी ज्यादा ज्ञानवान हो गई है कि गुरुजनों के बारे में कुछ भी अनाप-शनाप बोल देंगी। ये मीडिया रिपोर्टर अंजना का कथन गुरुजनों के प्रति बहुत ही अपमान जनक कथन है और इसके लिये उन्हें पूरी मीडिया के सामने अपना गुनाह स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए। संदीप तिवारी ने कहा कि अंजना ओम कश्यप भी कभी किसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की होंगी और अब उसी शिक्षा से ज्यादा पैसे कमाकर अपने बच्चों का भविष्य तो बना लेंगी लेकिन क्या उनके बच्चों को किसी गुरुजनों की आवश्यकता नहीं होगी और तो और आज इतनी ऊंचाईयों पर उड़कर जिस प्रकार गुरुजनों का अपमान कर रही हैं उन्हीं गुरुजनों से ही शिक्षा ग्रहण कर इस मुकाम पर वो पहुँची हैं। संदीप तिवारी ने गुरुजनों के इस अपमान के लिये अंजना ओम कश्यप को पूरे देश की मीडिया के सामने माफी मांगने की मांग रखी है और गुरुजनों के अपमान के लिये इन पर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।
cg24 
