भाठागांव सड़क निर्माण में देरी को लेकर फूटा आक्रोश, कांग्रेस ने शुरू किया डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान*

भाठागांव सड़क निर्माण में देरी को लेकर फूटा आक्रोश, कांग्रेस ने शुरू किया डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान*

भाठागांव सड़क निर्माण में देरी को लेकर फूटा आक्रोश, कांग्रेस ने शुरू किया डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान*
 *दो साल से अधूरी पड़ी सड़क को लेकर नगर निगम के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन
 डामर की कमी का बहाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण
काम शुरू नहीं हुआ तो होगा नगर निगम का घेराव: कन्हैया


रायपुर ।भाठागांव क्षेत्र की बदहाल और पिछले दो वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र की जनता का आक्रोश सातवें आसमान पर है। इस जन-आक्रोश को आवाज देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में आज एक वृहद डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर , दुकान दुकान जाकर नागरिकों , व्यापारियों से मुलाकात की और अधूरी सड़क के खिलाफ चल रहे इस जन-आंदोलन के लिए जनता का लिखित समर्थन मांगा।
दो साल से अधूरी सड़क, जनता बेहाल*
अभियान के दौरान नागरिकों को संबोधित करते हुए कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि भाठागांव की मुख्य सड़क पिछले दो सालों से अधूरी पड़ी है, जिसके कारण धूल, गड्ढों और आए दिन होने वाले हादसों से स्थानीय लोग बेहद त्रस्त हैं। प्रशासन और नगर निगम की इस घोर लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस पहले भी कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुकी है। जनता की तकलीफ को देखते हुए कन्हैया अग्रवाल पूर्व में एक दिवसीय जल त्याग कर उपवास भी रख चुके हैं तब एक ओर की सड़क बना दूसरे तरफ की छोड़ दी गई ।
> "नगर निगम और संबंधित विभाग द्वारा डामर की कमी का बहाना बनाकर सड़क निर्माण कार्य को रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना है। जनता टैक्स दे रही है, तो उन्हें मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं मिल रहीं?"
> — *कन्हैया अग्रवाल, महामंत्री (प्रदेश कांग्रेस कमेटी)*
>
हस्ताक्षर अभियान को भाठागांव की जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और व्यापारी वर्ग बढ़-चढ़कर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने साफ चेतावनी दी है कि यह हस्ताक्षर अभियान प्रशासन के लिए आखिरी चेतावनी है।
यदि डामर की कमी का रोना बंद कर सड़क का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में कांग्रेस क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर **नगर निगम का घेराव* करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
आज के इस डोर-टू-डोर अभियान में प्रमुख रूप से दीपक जैन,ब्रह्मा सोनकर, टीकम सोनकर, ओमकार सोनकर,राजा यादव, महेश सोनकर, शंकर सेन,राजेश त्रिवेदी, शरद गुप्ता सहित स्थानीय नागरिक व्यवसायी उपस्थित रहे।