पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मना पोरा-तीजा त्यौहार, पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मना पोरा-तीजा त्यौहार, पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं

आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल के रायपुर निवास में तीजा पोरा तिहार का आयोजन किया गया था। इस दौरान कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई ढालदास साहेब भी इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। इसी दौरान पूर्व सीएम ने उन्हें कांग्रेस में प्रवेश करवाया। कांग्रेस के विधायक अनिला भेड़िया, चातुरी नंद, हर्षिता बघेल , संगीता सिंहा, अंबिका मरकाम भी मौजूद रही।

सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरुओं में से एक गुरु बालदास के बेटे ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। भूपेश बघेल के निवास पर उन्हें कांग्रेस प्रवेश कराया गया।

भूपेश के निवास में हुआ प्रवेश कार्यक्रम
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में उनका कांग्रेस प्रवेश हुआ। भूपेश बघेल ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। ढाल दास के कांग्रेस प्रवेश से सियासी खलबली मची हुई है।