जरूरतमंद सिक्ख परिवारों को मिलेगी निशुल्क इलाज की सुविधा - छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के सम्मेलन में हुई घोषणा
जरूरतमंद सिक्ख परिवारों को मिलेगी निशुल्क इलाज की सुविधा - छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के सम्मेलन में हुई घोषणा
समाज की एकता, शिक्षा, रोजगार और संगठनात्मक सशक्तिकरण पर हुआ व्यापक मंथन
सिक्ख परिवारों के जरूरतमंदो की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की व्यवस्था पर हुआ विचार

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा समाज की एकता, संगठन एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय विशाल सिक्ख सम्मेलन का आयोजन होटल ओमाया गार्डन, रायपुर में किया गया। सम्मेलन में प्रदेश भर की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रधान-सचिव, धार्मिक प्रचार संस्थाओं के पदाधिकारी, महिला विंग, युवा प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में समाज के युवाओं की शिक्षा एवं उच्च शिक्षा, नौकरी - रोजगार और व्यापार की संभावनाएँ, शासन-प्रशासन में भागीदारी, समाज की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते एवं उनसे जुड़ी कठिनाइयाँ तथा समाज के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-मंथन किया गया।
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने अपने उद्बोधन में समाज के लिए स्कूल, अस्पताल, राजधानी में बाहर से पढ़ने आने वाले बच्चों के लिए हॉस्टल, कम्युनिटी हॉल एवं लाइब्रेरी स्थापित करने के सुझाव दिए तथा छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा युवाओं की उच्च शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।
समाज के संरक्षक देवेंद्र सिंह सिब्बल ने घोषणा की कि प्रदेश के किसी भी गुरुद्वारे के लेटर पैड पर लिखवाकर लाने वाले जरूरतमंद सिक्ख परिवारों को रायपुर के मेड लाइफ हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
बसना गुरुद्वारा के प्रधान जसवंत सिंह सलूजा ने प्रदेश में सिक्खों की केंद्रीय कमेटी बनाने का सुझाव दिया,
गुरुद्वारों में चुनाव के स्थान पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्ति की परंपरा विकसित हो।
भाटापारा गुरुद्वारा के अध्यक्ष अरुण छाबड़ा ने पिछले छह वर्षों से संचालित निशुल्क एंबुलेंस सेवा का उल्लेख करते हुए सभी गुरुद्वारों में ऐसी व्यवस्था शुरू करने का प्रस्ताव रखा।
छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला ने शिक्षा और स्वास्थ्य सहयोग के लिए चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा जरूरतमंदों के लिए शिक्षा एवं दवाई का लंगर कई वर्षों से चलाया जा रहा है और भविष्य में छत्तीसगढ़ सिख समाज की मंशा अनुसार समाज हित में और भी कार्य करेंगे, दलजीत चावला ने कहा की छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा आयोजित यह सम्मेलन समाज को एक मंच पर लाने वाला अच्छा प्रयास है|
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि प्रदेश में अनेक जरूरतमंद परिवार शिक्षा, इलाज, नौकरी एवं रोजगार के लिए सहायता के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। समाज ऐसे परिवारों की पहचान कर सहयोग उपलब्ध कराने के लिए ठोस पहल कर रहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों एवं सेवा संस्थाओं के कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें समाज की नई दिशा बताया।
वर्तमान में रायपुर में
छत्तीसगढ़ सिख संगठन, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल, शाहिद भाई तारु सिंह फाउंडेशन, आसरा सेवा समिति, रामगढ़िया सेवक सभा,
बाबा दीप सिंह सेवादल
दशमेश सेवा समिति,
बाबा तेरा तेरा सेवादल सहित स्त्री सत्संग ग्रुप समाज सेवा कार्य में सेवारत हैं |

सिक्ख सम्मेलन में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी साहब के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत, गुरुद्वारा कालगीधर साहब के प्रधान सरदार तिलक सिंह - विजय सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान मनजीत सिंह, गुरुद्वारा गोविंद नगर के प्रधान इंद्रजीत सिंह चावला, लवली अरोरा, दलबीर सिंह ढिल्लन, महावीर नगर गुरुद्वारा के कुलवंत सिंह, देवपुरी गुरुद्वारा के प्रधान कुलवंत सिंह, मोहन सिंह, महासमुंद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सोनू चावला, त्रिलोचन चावला, अवतार सिंह मल्होत्रा, मनजीत सिंह गुरुदत्ता, गुरजीत सिंह चावला, भाटापारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अरुण छाबड़ा, बसना गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जितेंद्र सिंह सलूजा, जितेंद्र सिंह होरा, भूपेंद्र सिंह रंधावा, गुरबख्श सिंह, जसवंत सिंह सलूजा, छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, तेजिंदर सिंह, मनमीत सिंह चावला, यशवंत सिंह, मोनू सलूजा, डाक्टर निंदर सिंह चावला, रामगढ़िया सेवक सभा के अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा, ओंकार सिंह मुद्दड़, राजेंद्र सिंह काले, मानवेंद्र सिंह डडियाला, समाज सेविका परमिंदर कौर, कुलदीप सिंह सभरवाल, प्रितपाल सिंह भाटिया, देवेंद्र सिंह चावला, स्वर्ण सिंह चावला, मनजीत सिंह भाटिया, जागीर सिंह बावा, जसप्रीत सिंह चावला इंदरपाल सिंह गांधी एवं पुष्पेंदर सिंह चड्ढा ने समाज हित के लिए अनेक सुझाव रखें |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा सम्मेलन में उपस्थित हुए सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं संगठनों के अध्यक्षों पदाधिकारियों को शॉल से सम्मान किया गया |
कार्यक्रम का संचालन तेजपाल सिंह हंसपाल ने किया। अतिथियों का स्वागत देवेंद्र सिंह चावला, स्वर्ण सिंह चावला, मनजीत सिंह भाटिया, जसप्रीत सिंह चावला, जागीर सिंह बावा एवं इंदरपाल सिंह गांधी, पुष्पेंदर सिंह चड्ढा ने किया तथा आभार प्रदर्शन नरेंद्र सिंह हरगोत्रा ने किया।

सम्मेलन के बाद लंदन की प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका रमनीक सिंह द्वारा कीर्तन एवं संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
cg24
