महिलाओं के सम्मान और न्याय के लिए संवेदनशील पहल
महिलाओं के सम्मान और न्याय के लिए संवेदनशील पहल
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू के नेतृत्व में आज दुर्ग कलेक्टरेट में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, सुश्री दीपिका शोरी एवं श्रीमती सरला कोसरिया भी उपस्थित रहीं।
जनसुनवाई से पूर्व डॉ. ममता साहू ने दुर्ग कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से सौजन्य भेंट की। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ सुना गया। कई प्रकरणों में आवश्यक मार्गदर्शन, समझाइश एवं विधिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
दुर्ग में आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 27 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इनमें कई मामलों का निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों को आगामी सुनवाई के लिए नियत किया गया।

