एकलव्य विद्यालय के जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक

एकलव्य विद्यालय के जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक
एकलव्य विद्यालय के जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक

 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की  अध्यक्षता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालयों के विविध शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में सभी प्राचार्यों से उनके द्वारा बनाई गई रणनीति के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक सुधार के लिए दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर कक्ष और प्रयोगशाल कक्ष की सुचारू संचालन के भी निर्देश दिए और सभी छात्रावासों में किचन गार्डन, डाइनिंग रूम की व्यवस्था और साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने सभी विद्यालयों में प्रवेशित बच्चों की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता सहित बैठक की विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्राचार्यों को बताया गया, आपकी नवाचारी दृष्टिकोण विद्यालय परिसर में प्रदर्शित होना चाहिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री कृपेंद्र तिवारी सहित जिले के एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।