राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेम्बर भवन में ध्वजारोहण किया गया

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेम्बर भवन में ध्वजारोहण किया गया

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चेम्बर भवन में ध्वजारोहण किया गया
आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को चेंबर भवन में  79 वां स्वतंत्रता दिवस
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया



चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के हाथों से ठीक सुबह 9ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के सम्मान में सभी ने सावधान की मुद्रा में खड़े होकर अपनी देशभक्ति की भावना को प्रकट किया।
  चेंबर प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया और देश के विकास में व्यापारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ”व्यापार जगत देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हम सभी को मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।”
समारोह में चेम्बर के पदाधिकारी, सदस्यगण और कर्मचारीगण बड़ी संख्या में मौजूद थे। सबने मिलकर ”भारत माता की जय ” और ”वंदे मातरम” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया,पूर्व अध्यक्ष- जैन जितेन्द्र बरलोटा, संरक्षक- पूरनलाल अग्रवाल, लालचंद गुलवानी, सलाहकार-सरल मोदी, छगन लाल मूूंदड़ा, अरविंद जैन, मोहनलाल तेजवानी, अशोक मलानी, चंदर विधानी, गुरजीत सिंह संधु, चेयरमेन-गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वाइस चेयरमेन- चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, कार्यकारी महामंत्री-कपिल दोशी, विकास आहूजा, उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकांत जैन, नीलेश मूंधड़ा, शंकर बजाज, वासुदेव जोतवानी,प्रकाश लालवानी, अमरदास खट्टर, संतोष जैन, नरेन्द्र हरचंदानी, सुरेश भंसाली, राजेश पोपटानी, श्रीमती सोनिया साहू, राजेश गुरनानी, दीपचंद कोटड़िया, नंदलाल बलवानी, राजीव खत्री, कन्हैया महतो, विकास पंजवानी, गोपाल चावला, जितेन्द्र शादीजा, शांतिलाल बरड़िया, महेन्द्र बागरोड़िया, हरीराम तलरेजा,योगेश होतवानी, राजेश गिदवानी, मंत्री-अमर बरलोटा, भरत पमनानी, आलोक शर्मा, आशीष वासवानी, महेश जेठानी, नितेश अग्रवाल, प्रेमप्रकाश मध्यानी, सुनील वाधवा, राजेन्द्र पारख, मनीष मोटवानी, संदीप मेघानी,  महिला चेम्बर -अध्यक्ष डाॅ. ईला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, रश्मि वाधवा, सुनीता पाठक, शीलम झुनझुनवाली, ़चा ठाकुर, स्वाति सोनी, रीता आहूजा, मंजुषा परियल, एसोसियेशन-राजेन्द्र जग्गी अध्यक्ष रायपुर मिल मशीनरी एसोसियेशन, दिलीप पंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पान व्यापारी संघ, दीपक जैन भाठागांव व्यापारी संघ, योगेश भानुशाली, सचव, बारदाना व्यापारी संघ, रसिक खंडेलवाल सचिव राईस ब्रोकर एसोसियेशन, रमाशंकर देवागन अध्यक्ष, सचिव नारायण सेन बीरगांव व्यापारी संघ, रायपुर सायकल मर्चेन्ट एसोसियेशन जैनेन्द्र कुमार जैन, स्वास्तिक जैन, सदस्य-रवि सचदेव, आशुतोष, प्रदीप सोनी, आनंद साहू, सुरेश गंगवानी, सेवकराम बजाज, सतीश श्रीवास्तव, घनश्याम होतवानी, प्रसुन दीक्षित, सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे।