सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जरूर खाएं ये खास चीजें

सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जरूर खाएं ये खास चीजें

गुड़ 

गुड़ की तासीर गर्म होती है, जिस कारण ये सर्दियों में ठंड से बचाने में मदद करता है. गुड़ में भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है. यह शरीर की इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में मदद करता है. गुड़ खाने से बीपी कंट्रोल होने के साथ ही हड्डियों को भी मजबूती मिलती है. 

अदरक

सर्दियों शुरू होते ही अधिकतर घरों में अदरक वाली चाय बननी शुरू हो जाती है. अदरक की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे आयुर्वेद में ये एक कमाल की औषधि ... मानी जाती है. अदरक ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करती है जिससे शरीर को गर्माहट मिलती है.  इसको ई तरह से कंज्यूम करा जाता है जैसे चाय, सूप्स, सब्जियों में डालकर. अदरक खांसी, जुकाम, गले के दर्द को भी ठीक करती है.

हल्दी

हल्दी में कर्कुमिन नाम का कंपाउड होता है, जो शरीर को गर्म रखता है. आयुर्वेद में हल्दी को औषधि का दर्जा दिया गया है. इसको खाने से इम्यून सिस्टम भी ठीक रहता है. सर्दियों में ज्यादातर घरों में हल्दी वाला दूध पिया जाता है. बाकी आप सब्जी में भी इसकी मात्रा ज्यादा कर सकते... हल्दी के सेवन से बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.