श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 वीं शहीदी शताब्दी यात्रा का रविवार को स्टेशन रोड गुरुद्वारा रायपुर में हुआ समापन
*श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 वीं शहीदी शताब्दी यात्रा का रविवार को स्टेशन रोड गुरुद्वारा रायपुर में हुआ समापन*
*गुरु गोबिंद सिंह चौक से स्टेशन रोड गुरुद्वारा तक हुआ भव्य नगर कीर्तन*
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 वीं शहीदी शताब्दी यात्रा का रविवार को स्टेशन रोड गुरुद्वारा रायपुर में हुआ समापन
3 अक्टूबर को राजधानी रायपुर से शुरू हुई 10 दिवसीय प्रदेश कीर्तन यात्रा पूरे प्रदेश के प्रमुख जिलों के सभी गुरुद्वारों सहित संगत को दर्शन देकर 12 अक्टूबर को राजधानी रायपुर पहुंची |
अंतिम दिन समापन अवसर पर यह यात्रा वाला प्रीतम गुरुद्वारा मोवा, बाबा बुड्ढा जी साहिब गुरुद्वारा तेलीबांधा महावीर नगर श्याम नगर पंडरी गोविंद नगर देवेंद्र नगर गुरुद्वारा की संगत को दर्शन देकर राजधानी के गुरु गोविंद सिंह चौक से नगर कीर्तन के रूप में स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंची जहां विधिवत रूप से यात्रा का स्वागत किया जाएगा एवं अरदास के बाद गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा |
रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब शहीदी शताब्दी वर्ष यात्रा गुरु गोबिंद सिंह चौक रायपुर शाम 7 बजे पहुंची गुरु गोविंद सिंह चौक से शहीदी यात्रा पांच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा स्टेशन रोड तक नगर कीर्तन के रूप में रवाना हुई
नगर कीर्तन के मार्ग को झाड़ू लगाकर अपनी छूकर साफ किया गया और गुरु साहब की सवारी के सामने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी का माथा टेक कर आशीर्वाद लिया एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पुरातन अस्त्र-शास्त्र के दर्शन किए |
गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी और गुरु जी के पुरातन अस्त्र-शस्त्र वाली गाड़ी के पीछे महिलाएं आत्मविभोर होकर कीर्तन करते चल रही थी|
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब शहीदी शताब्दी वर्ष यात्रा प्रभारी महेंद्र सिंह छाबड़ा तथा तेजिंदर सिंह होरा ने बताया कि यह प्रदेश स्तरीय कीर्तन यात्रा अनेक जिलों का भ्रमण करते हुए 2100 किलोमीटर का सफर तय कर प्रदेश के 75 प्रमुख गुरुद्वारों की संगत को पांच प्यारों की अगवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की ऐतिहासिक निशानियां के दर्शन करवा कर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी बलिदान की जानकारियां जन जन तक पहुंचने में सफल हुए हैं |
cg24
