गुढ़ियारी पुलिस की मानवीय पहल, लावारिस बुजुर्ग महिला को सुरक्षित पहुंचाया वृद्धा आश्रम

गुढ़ियारी पुलिस की मानवीय पहल, लावारिस बुजुर्ग महिला को सुरक्षित पहुंचाया वृद्धा आश्रम

गुढ़ियारी पुलिस की मानवीय पहल, लावारिस बुजुर्ग महिला को सुरक्षित पहुंचाया वृद्धा आश्रम

रायपुर।

डीसीपी उत्तर जोन के मार्गदर्शन में थाना गुढ़ियारी पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लावारिस बुजुर्ग महिला को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है।

थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को लगभग 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला अकेली अवस्था में सड़क किनारे बैठी हुई मिली। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम लक्ष्मी यादव, पति तीरथ यादव बताया, लेकिन वह अपने घर का पता बताने में असमर्थ थी।

गुढ़ियारी पुलिस द्वारा महिला के परिजनों का पता क्षेत्र में तलाश किया गया, किंतु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। बुजुर्ग महिला की सुरक्षा एवं देखभाल को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने संजीवनी वृद्धा आश्रम, कोटा से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित रूप से वहां आश्रय दिलाया।

पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी को उक्त बुजुर्ग महिला के परिजनों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो वे थाना गुढ़ियारी से संपर्क करें।

संपर्क नंबर: 9479191040

गुढ़ियारी पुलिस की यह पहल समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय कर्तव्य का सराहनीय उदाहरण है।