जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड ने एक भव्य और यादगार शपथ समारोह और अवॉर्ड सेरेमनी का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम वर्ष 2025 के प्रेसिडेंट बरात (President Baraat 2025) के सेलिब्रेशन के रूप में, अध्यक्ष जेसी रोनक बेंगानी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शानदार प्रेसिडेंट बारात से हुई, जिससे पूरे माहौल में गर्व और उत्साह देखने को मिला | मैक संगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिनमें अलग-अलग युगों पर आधारित वेलकम डांस और सुंदर राधा-कृष्ण नृत्य शामिल था, जिसने दर्शकों को सामाजिक और प्रेरणादायक संदेश दिए।
इसके बाद जेसी खुशी कुंभारे ने सेक्रेटरी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें चैप्टर की एक्टिविटीज़ और अचीवमेंट्स की पूरी जानकारी दी गई। फिर सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, जो ज्ञान, ग्रोथ और नई शुरुआत का प्रतीक है।
अध्यक्ष जेसी रोनक बेंगानी ने अपनी प्रेसिडेंशियल रिपोर्ट प्रस्तुत की और अपने कार्यकाल के दौरान जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा हासिल किए गए महत्त्वपूर्ण उपलब्धि को बताया। इस मौके पर चैप्टर के मेहनती और समर्पित मेंबर्स को अलग-अलग टाइटल और सम्मान दिए गए। वर्ष 2025 के बेस्ट जेसी ऑफ द ईयर अवॉर्ड जेसी खुशी खुंबारे को मिला और कुल मिलाकर 30 से ज्यादा अवॉर्ड मेंबर्स को उनके शानदार योगदान और परफॉर्मेंस के लिए दिए गए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लीडरशिप हैंडओवर रहा। अध्यक्ष जेसी रोनक बेंगानी ने औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नए अध्यक्ष जेसी अर्क पियूष पांडेय को सौंपी। पारंपरिक गेवेल और हैमर के एक्सचेंज के साथ नए अध्यक्ष ने पदभार संभाला और जेसीआई रायपुर मैथमेटिक्स के नए लीडर के रूप में शपथ ली। उनके साथ वर्ष 2026 के लिए 111 नए मेंबर्स और 43 नए एलजीबी मेंबर्स ने भी शपथ ली। साथ ही जेसी अनंत दुबे को सत्र 2026 के लिए सेक्रेटरी के रूप में शपथ दिलाई गई।
इस समारोह में मुख्य अतिथि मैक के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल और की-नोट स्पीकर पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया और कॉलेज स्टूडेंट्स के वेलफेयर और डेवलपमेंट के लिए चैप्टर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन और शपथ ग्रहण समारोह में प्रिंसिपल डॉ. जैस्मिन जोशी, वाइस प्रिंसिपल डॉ. श्वेता तिवारी, एडमिनिस्ट्रेटर शिवांगी मिश्रा, और चैप्टर-इन-चार्ज डॉ. ऋषि पांडेय के साथ-साथ जेसीआई और सुपर चैप्टर के सम्मानित मेंबर्स भी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी गरिमामय और उत्साहपूर्ण बन गया। इस अवसर पर जोन 27 के इलेक्ट ज़ोन प्रेसिडेंट, जेसी प्रणव लाठ ने ओथ ऑफिसर के रूप में सभी नए पदाधिकारियों और मेंबर्स को शपथ दिलाई और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए औपचारिक रूप से स्वागत किया।