नेशनल वाइस प्रेसिडेंट जेवाईपी यशस्विनी और ज़ोन प्रेसिडेंट जेएफपी सीए प्रणव लाठ की मौजूदगी में यादगार बना चितवन भ्रमण
नेशनल वाइस प्रेसिडेंट जेवाईपी यशस्विनी और ज़ोन प्रेसिडेंट जेएफपी सीए प्रणव लाठ की मौजूदगी में यादगार बना चितवन भ्रमण
रायपुर, 16 जुलाई। जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा 16 जुलाई 2026 को चितवन वृद्धाश्रम का भ्रमण आयोजित किया गया। इस अवसर पर जेवाईपी यशस्विनी, नेशनल वाइस प्रेसिडेंट (एरिया-F) मुख्य अतिथि एवं जेएफपी सीए प्रणव लाठ, ज़ोन प्रेसिडेंट (ज़ोन-27) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल (पूर्व चेयरमैन, मैक) के मार्गदर्शन में, चैप्टर इंचार्ज जेसी डॉ. ऋषि पांडेय, चैप्टर प्रेसिडेंट जेसी अर्क पीयूष पांडेय एवं चैप्टर सेक्रेटरी जेसी अनंत दुबे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के सदस्यों ने चितवन वृद्धाश्रम के दादा-दादी के साथ समय बिताया। सभी ने उनसे आत्मीय बातचीत की, उनके अनुभव सुने और उनके साथ कई यादगार पल साझा किए। इस दौरान पूरे वृद्धाश्रम में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सदस्यों और अतिथियों ने दादा-दादी के साथ मिलकर विभिन्न खेलों में भाग लिया, डांस किया तथा मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाया। सभी ने एक साथ भोजन भी किया, जिससे आपसी स्नेह और अपनापन और अधिक मजबूत हुआ |
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेवाईपी यशस्विनी एवं विशिष्ट अतिथि जेएफपी सीए प्रणव लाठ ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा करते हुए सदस्यों को समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है।
.

