जनसेवा के बीच विधायक मोतीलाल साहू ने मनाया जन्मदिन

जनसेवा के बीच विधायक मोतीलाल साहू ने मनाया जन्मदिन

जनसेवा के बीच विधायक मोतीलाल साहू ने मनाया जन्मदिन

जन्मदिन पर धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना कर विधायक मोतीलाल साहू ने लिया आशीर्वाद, दिव्यांग बच्चों एवं वृद्धजनों के बीच मनाया जन्मदिन

रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आस्था और जनसेवा के साथ दिन की शुरुआत की। उन्होंने रावांभाठा स्थित माँ बंजारी माता मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायक मोतीलाल साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी उन्हें बधाई देते हुए स्वस्थ एवं प्रसन्न जीवन की कामना की और कहा कि वे इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहें।

जन्मदिन के अवसर पर विधायक श्री साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने गुरुकुल विद्यालय, माँ बंजारी मंदिर रावांभाठा में सम्मान समारोह में भाग लिया। दिव्यांग आश्रम माना कैंप में दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर उनका सम्मान किया।

इसी तरह पी.एल. होम्स-01 स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनका सम्मान किया। प्राथमिक शाला माना कैंप में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते हुए विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। श्रीराम मंदिर, श्रीराम मार्ग, वीआईपी रोड में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करना और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनके जन्मदिन की सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।