आम जनता की शिकायतों और मांगों के फौरन समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन
नगर निगम जोन 4 अंतर्गत सुशासन तिहार अंतर्गत सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित समाधान शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ आयुक्त विश्वदीप, जोन 4 जोन अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों सहित शिविर में रायपुर नगर निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए.*सुशासन शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न कराया गया. स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने बीपी की जाँच करवाई.वहीं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रक्त जाँच करवाई.

सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नगर निगम रायपुर के जोन 4 का समाधान शिविर आज सुबह 10 बजे से प्रारम्भ. नगर निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारीगण आमजनों की मांगों/ शिकायतों के त्वरित समाधान का कार्य कर रहे, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, निगम आयुक्त विश्वदीप समाधान शिविर में आमजनों की जनसमस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैँ.सुशासन तिहार अंतर्गत *समाधान शिविर आज दोपहर 3 बजे तक चलेगा
cg24
