निगम जोन 7 ने करबला तालाब सौंदर्यीकरण योजना में निर्देशानुसार चबूतरा और बाउंड्रीवाल को तोड़कर पुनः बनवाया, गुणवत्ता बनाये रखने मॉनिटरिंग

निगम जोन 7 ने करबला तालाब सौंदर्यीकरण योजना में निर्देशानुसार चबूतरा और बाउंड्रीवाल को तोड़कर पुनः बनवाया, गुणवत्ता बनाये रखने मॉनिटरिंग

निगम जोन 7 ने करबला तालाब सौंदर्यीकरण योजना में निर्देशानुसार चबूतरा और बाउंड्रीवाल को तोड़कर पुनः बनवाया, गुणवत्ता बनाये रखने मॉनिटरिंग

0सन एंड सन द्वारा तालाब के किनारे  डाली गयी मिट्टी को हटाने, विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य मानसून के बाद तेजी से किया जायेगा, बारिश के चलते तालाब किनारे मिट्टी में नमी के कारण कार्य वर्तमान में धीमी गति से प्रगति पर, कार्यपालन अभियंता दैनिक नियमित निरीक्षण कर रहे0

रायपुर - रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत और रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त  विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष  दीपक जायसवाल और जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, स्वामी आत्मानंद वार्ड के पार्षद  आनंद अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 7 लोक कर्म विभाग द्वारा अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से जोन 7 अंतर्गत स्वामी आत्मानंद वार्ड अंतर्गत करबला तालाब सौंदर्यीकरण योजना का कार्य 1 करोड़ की लागत से प्रगति पर है. इसके अंतर्गत निर्देशानुसार करबला तालाब सौंदर्यीकरण योजना में चबूतरा और बाउंड्रीवाल को तोड़कर नया बनवाया गया है और जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर गुणवत्ता बनाये रखने प्रतिदिन कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे करबला तालाब सौंदर्यीकरण योजना की प्रगति और गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग कर सम्बंधित ठेकेदार को इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दे रहे हैँ.
करबला तालाब सौंदर्यीकरण हेतु 1करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से रिटेनिंग वाल निर्माण का कार्य निरन्तर बारिश से तालाब किनारे मिट्टी गीली और नमीयुक्त होने के चलते व्यवहारिक तौर पर धीमी गति से चल रहा है, जिसमें मानसून के तत्काल पश्चात गति लाई जाएगी. तालाब की मिट्टी गीली और नमीयुक्त होने के कारण विद्युत पोल शिफ्टिंग और सन एंड सन द्वारा तालाब किनारे बड़ी मात्रा में डाली गयी मिट्टी को हटाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है. जिसमें मानसून पश्चात गति लायी जाएगी और कार्य को तेजी से पूर्ण किया जायेगा.