नगर निगम जोन 3 में रायपुर लोक सभा सांसद खेल महोत्सव के दिनांक 15 से 19 नवंबर के आयोजन पर पार्षदो एवं स्कूलो की बैठक में खेल महोत्सव में भाग लेने अधिक से अधिक पंजीयन करवाने अपील

नगर निगम जोन 3 में रायपुर लोक सभा सांसद खेल महोत्सव के दिनांक 15 से 19 नवंबर के आयोजन पर पार्षदो एवं स्कूलो की बैठक में खेल महोत्सव में भाग लेने अधिक से अधिक पंजीयन करवाने अपील

आज रायपुर लोकसभा सांसद  बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के जोन 3 कार्यालय में जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू ने जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह सहित वार्ड पार्षद  कैलाश बेहरा,  राजेश गुप्ता,  प्रदीप वर्मा सहित जोन 3 क्षेत्र के स्कूलो के प्राचार्यों, शिक्षको, जोन 3 के अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर पार्षदो और स्कूलो के प्राचार्यों को दिनांक 15 से 19 नवंबर 2025 तक आयोजित होने जा रहे रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आयोजन की जानकारी दी गई।
         पार्षदो और स्कूलो के प्राचार्यों को रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव आयोजन से संबंधित बारकोड क्यूआर कोड की जानकारी दी गई और विद्यार्थियो और नागरिको को अधिक से अधिक संख्या में प्रोत्साहित कर खेल महोत्सव में शामिल होने बार कोड से फार्म भरकर इसमें सक्रिय भागीदार बनने की अपील की गई। स्कूलो, सार्वजनिक स्थानो, शासकीय भवनो, वाचनालयो, देवालयो सहित अन्य स्थलो पर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के 15 से 19 नवंबर के आयोजन की जानकारी आमजनो को देने होर्डिंग लगाने स्टीकर बैनर पोस्टर लगाने एवं जिंगल्स के माध्यम से जानकारी देने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई।
          रायपुर लोकसभा सांसद के निर्देश पर रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव में रायपुर नगर निगम बिरगांव नगर निगम माना कैम्प नगर पंचायत को 13 जोनो में बांटकर रायपुर नगर निगम में 10 जोन, बिरगांव नगर निगम में 2 जोन और माना कैम्प नगर पंचायत में 1 जोन रखने और 13 विविध खेल विधाओ के खेल आयोजनो से बारकोड के माध्यम से फार्म भरवाकर 30 हजार खिलाडियो को जोडने के संबंध में अपील की गई। बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, सभी जोन अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।