10 नए हाईमास्ट की रौशनी से  जगमग होगा रावणभाठा का ऐतिहासिक दशहरा मैदान

10 नए हाईमास्ट की रौशनी से  जगमग होगा रावणभाठा का ऐतिहासिक दशहरा मैदान

10 नए हाईमास्ट की रौशनी से  जगमग होगा रावणभाठा का ऐतिहासिक दशहरा मैदान 0


0 महापौर मीनल चौबे ने एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, सुमन अशोक पाण्डेय, पार्षदो, गणमान्यजनो, आमजनो सहित 10 नये हाईमास्ट  मैदान में चारो ओर लगाने के कार्य का भूमिपूजन कर  दी अनुपम सौगात 0

       रायपुर -अब राजधानी शहर रायपुर का रावणभाठा में ऐतिहासिक दशहरा मैदान  10 हाईमास्ट की रौशनी से जगमग होगा और वहां रात्रिकालीन धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक,खेलकूद एवं अन्य विविध गतिविधियां नियमित रूप से की जा सकेंगी। अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के विद्युत विभाग द्वारा 10 नए हाईमास्ट  की स्थापना ऐतिहासिक दशहरा मैदान रावणभाठा में की जायेगी।
          आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने ऐतिहासिक रावणभाठा दशहरा मैदान पहुंचकर वहां चारो ओर 10 नये हाई मास्ट लगाकर रौशनी बिखेरे जाने नये विकास कार्य का श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन सहित कार्यारंभ नगर निगम एमआईसी सदस्य और रावणभाठा दशहरा मैदान उत्सव समिति अध्यक्ष  मनोज वर्मा, निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 6 अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 5 अध्यक्ष  अम्बर अग्रवाल, पार्षद श्रीमती अंजली गोलछा जैन,  रमेश सपहा,  प्रमोद कुमार साहू, दशहरा मैदान उत्सव समिति संयोजक  सुशील ओझा, पदाधिकारी राखी साहू, छबी सोनकर, अमित साहू, राहुल चौबे, लक्की ठाकुर, परमानंद सिंह, असलम खान, सुधार धनगर, सन्नी वर्मा, सत्यनारायण नायक, दिनेश गुप्ता, कमलेश साहू, हिमांशु मनीष, जीतू एवं अन्य रहवासी गणमान्यजनों, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, महिलाओं, आमजनो, नगर निगम विद्युत विभाग कार्यपालन अभियंता  संदीप शर्मा की उपस्थिति में करते हुए नगरवासियों को अनुपम सौगात दी।
 10 नई हाई मास्ट  लगने से ऐतिहासिक दशहरा मैदान रावणभाठा में रौशनी की छटा बिखरेगी और यहां रात्रिकालीन सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य विविध गतिविधियां नियमित रूप से की जा सकेंगी।
 कार्यारंभ करने हेतु दशहरा मैदान उत्सव समिति अध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य  मनोज वर्मा ने समस्त नागरिको की ओर से महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय सहित जोन 6 अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता एवं उपस्थित वार्ड पार्षदो सहित गणमान्यजनों, आमजनों को हार्दिक धन्यवाद दिया।