तेलीबांधा तालाब में तेलीन दाई की मूर्ति लगाने की मांग को लेकर शहर जिला साहू संघ मिला नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से
तेलीबांधा तालाब में तेलीन दाई की मूर्ति लगाने की मांग को लेकर शहर जिला साहू संघ मिला नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से
रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के नगर निगम स्थित कार्यालय में आज रायपुर शहर जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने मिल कर तेलीबांधा तालाब में माता तेलीन दाई की मूर्ति स्थापित करने के संबंध में साहू समाज ने आज रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से मुलाकात की रायपुर शहर जिला साहू संघ ने मांग की है कि रायपुर शहर का ऐतिहासिक तेलीबांधा तालाब हमारे साहू तेली समाज की प्राचीन धरोहर और सांस्कृतिक पहचान का एक जीवंत प्रतीक है यह स्थान न केवल जनमानस के आकर्षण का केंद्र है बल्कि समाज के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से भी गहरा जुड़ाव रखता है
समाज की पहचान के रूप में स्थित है
जन भावनाओं और समाज की अस्मिता से को ध्यान में रखते हुए यहां माता तेलीन दाई की एक भव्य एवं गरिमा में मूर्ति स्थापित किया जाना अत्यंत आवश्यक है जिससे समाज की पहचान सदैव बनी रहे इससे हमारे सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण मिलेगा युवा पीढ़ी अपनी ऐतिहासिक जड़ों को सदैव अपने समाज के धर्म अनुसार संचित कर के रखेगी शहर के पर्यटन और गौरव में ऐतिहासिक वृद्धि होगी अतः आपसे हमारी मांग है
की रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आप इस प्राचीन तालाब में तेलीन माता की मूर्ति स्थापित करने हेतु सहयोग प्रदान करें रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि हम साहू समाज की इस मांग को स्वीकार करते हैं और हम चाहते हैं कि रायपुर शहर के ऐतिहासिक धरोहर के रूप में तेलीबांधा तालाब की पहचान आज भी बनी हुई और आगे भी बनी रहे और तेलीन माता की मूर्ति जो साहू समाज के गौरव की प्रतीक है उसकी स्थापना करने के लिए हम इसमें प्रयासरत रहेंगे
आज रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से
दिलीप कुमार साहू कार्यवाहक अध्यक्ष सुंदरलाल साहू केशव साहू यादराम साहू कमल नारायण साहू सोनू साहू गिरधर साहू तोरल लाल साहू माखन साहू प्रेमलता साहू रोशन साहू गिरधरलाल साहू महामंत्री कमल नारायण साहू महामंत्री ऋषि साहू कृष्णकांत साहू गोपी साहू अश्वनी साहू नीलकंठ साहू श्रीमती भारतीय साहू छोटू साहू अश्वनी साहू दीपक साहू महेंद्र साहू बंटी साहू मुकेश साहू डॉक्टर कृष्णा साहू भुनेश्वर साहू ऋषि कुमार साहू सहित शहर जिला साहू संघ के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे
cg24 
