गैस पाइप लाइन के काम की अनियमितता के कारण एकता कॉलोनी प्यासी — नेता प्रतिपक्ष
गैस पाइप लाइन के काम की अनियमितता के कारण एकता कॉलोनी प्यासी — नेता प्रतिपक्ष
००० गैस पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढा खोदा गया जिस के कारण एकता कॉलोनी की पाइप लाइन में छेद हुआ पानी सप्लाई ढप्प ०००
रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 02
के अंतर्गत आने वाले एकता नगर जहां हजारों की संख्या में लोग निवास करते हैं आज सभी बुजुर्ग महिला बच्चे अपने परिवार सहित रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी मिलकर अपनी एकता नगर की कॉलोनी में विगत 10 दिनों से पानी नहीं आ पाने की शिकायत की उन्होंने बताया कि हम सभी कॉलोनी वासी दैनिक उपयोग हेतु और पीने के पानी हेतु लगातार इस भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं
जिससे कि हमारे रोजमर्रा के कार्यों में भी असर पड़ रहा है
हम अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं
हम रोज कमाने खाने वाले लोग हैं पानी के कारण हम काफी परेशान हो गए है
जिस पर तत्काल नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जोन क्रमांक 8 के जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल जी से एकता नगर की पानी की समस्या की जानकारी ली जिस पर जोन कमिश्नर ने बताया की एससी जी कंपनी जो रायपुर में गैस की पाइपलाइन डाल रही है उक्त गैस की पाइपलाइन के कारण कई जगह पीने के पानी की पाइप लाइनों में छेद हो गए हैं कई जगह पीने के पानी की पाइपलाइन डैमेज हो गई है लीकेज के कारण मिट्टी का भराव इतना हो गया है कि पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही जिस पर नेता के विपक्ष तिवारी ने जोन कमिश्नर को कहा की जल्द से जल्द पाइपलाइन को सुधारा जाए लोगों को गैस की पाइपलाइन से ज्यादा पीने के पानी की आवश्यकता है
वर्तमान समय में इतनी गर्मी के समय में हम लोगों को पानी के लिए ऐसा तरसाएंगे यह एक अच्छी बात नहीं है और उन को
तत्काल उक्त समस्या का समाधान करने निर्देशित किया
नेता प्रतिपक्ष अवकाश तिवारी को
ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीमति लता यादव श्रीमती राधा साहू श्रीमति कमलावती श्री मति रिंकी शर्मा श्रीमती प्रेमीन बाई सुमन देवी उषा सिंह राजेश्वरी सिंह रविंद्र कुमार साहू योगेश्वर लहरे आरती बाई महेंद्र मिश्र राजेश्वरी साहू जानकी साहू श्रीमति सुनीता पंडित योगेश जी श्रीमती कमलावती सहित एकता कॉलोनी के रहवासी उपस्थित थे
cg24 
