शहीद पंकज विकम को शहादत दिवस पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया सादर नमन.

शहीद पंकज विकम को शहादत दिवस पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया सादर नमन.

शहीद पंकज विकम को शहादत दिवस पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया सादर नमन.

पुष्पांजलि आयोजन में सभापति सूर्यकांत राठौड़, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, एल्डरमेन राजू राघवानी भूतपूर्व सैनिकों, परिवारजनों, मित्रों की रही उपस्थिति, शहीद पंकज विक्रम को किया सादर नमन*

        रायपुर - आज शहीद पंकज विक्रम को शहादत दिवस पर सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर में विवेकानंद काम्पलेक्स पेंशनबाडा के सामने स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।
       पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने शहीद पंकज विक्रम को शहादत दिवस पर सादर नमन किया।
पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति  सूर्यकांत राठौड, शहीद पंकज विक्रम वार्ड कमांक 58 की पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, एल्डरमेन  राजू राजू राघवानी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कांदुल रायपुर के भूतपूर्व सैनिको, लेफ्टिनेट  दीनानाथ साहू, सूबेदार  रोहित कुमार,  कुलेश्वर प्रसाद पटेल, कर्नल सिद्धार्थ बोस सहित शहीद पंकज विक्रम के भाई कैप्टन नीरज विक्रम, शहीद पंकज विक्रम के बहनोई  सुनील डोंगरे, शहीद के बाल सखा व्यवसायी  दिलीप पंजवानी,  शहीद के परिवारिक मित्र कोर्ट ऑफ द पैस्टोरेट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल, नगर पालिक निगम जोन 4 कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह ने शहीद पंकज विक्रम को शहादत दिवस पर मूर्ति स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया।