30 सितम्बर बुधवार को दोपहर 1 बजे रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक आहुत

30 सितम्बर बुधवार को दोपहर 1 बजे रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक आहुत

रायपुर में श्रीगणेश विसर्जन चल झांकी भारी बारिश के कारण प्रशासन द्वारा एक दिन आगे करने पर महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार एक दिन आगे कर दिनांक 30 सितम्बर बुधवार को दोपहर 1 बजे रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक आहुत

रायपुर - रायपुर में श्रीगणेश  विसर्जन चल झांकी भारी बारिश के कारण प्रशासन द्वारा एक दिन आगे कर दिनांक 28 सितम्बर को रखे जाने पर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल एमआईसी की बैठक नगर निगम सचिवालय द्वारा अब एक दिन आगे कर  दिनांक 30 सितम्बर 2026 बुधवार  को दोपहर 1 बजे रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष क्रमांक 405 में आहुत की गयी है. यहां उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर निगम के मुख्यालय और जोनों के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत बड़ी संख्या में श्रीगणेश विसर्जन चल झांकी की प्रशासनिक व्यवस्था में ड्यूटी लगायी गयी है और इसमें रायपुर नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधि एमआईसी सदस्य आमजनों के साथ  सम्मिलित होते हैँ. श्रीगणेश विसर्जन चल झांकी का आयोजन प्रशासन द्वारा रायपुर में एक दिन बढ़ाये जाने पर रायपुर नगर निगम में एमआईसी बैठक अब 29 सितम्बर के स्थान पर 30 सितम्बर को दोपहर 1 बजे  महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार आहुत की गयी है.