नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल महिला किसान के जमीन ऑनलाइन करने के लिए मांग रहे हैं 16 लाख 50 पचास हजार....

नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल महिला किसान के जमीन ऑनलाइन करने के लिए मांग रहे हैं 16 लाख 50 पचास हजार....

नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल महिला किसान के जमीन ऑनलाइन करने के लिए मांग रहे हैं 16 लाख 50 पचास हजार.... 

तिल्दा नेवरा/ रायपुर जिला के तिल्दा नेवरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल ने तिल्दा निवासी आशा देवी साहू  जिसको ग्राम बेमता में 11 एकड़ लगभग कृषि जमीन बंटवारा में प्राप्त हुई हैं । 
उक्त जमीन का बंटवारा माननीय न्यायालय तिल्दा नेवरा  के तहसीलदार ज्योति मशीयारे के आदेश पर हुआ था। 
वर्तमान में ग्राम बेमता नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल के अधिनस्थ में हैं , पिछले माह 23 अप्रैल 2025 को ऑनलाइन करने हेतु  नायब तहसीलदार के न्यायालय आवेदन  दिए थे , नायब तहसीलदार से जब भी मिलो 2 दिन में हो  जायेगा बोलते हैं।

कार्य करने के एवज में 16 लाख 50 हजार रूपये की मांग कर रहा जिनको देने में मै असमर्थ हूं। 
महिला के पति ने परेशान होकर आशा साहू के तरफ से उक्त जमीन को ऑनलाइन करने  एवं पुर्व में हल्का पटवारी व आर आई साहब जी द्वारा बटाकन हेतु प्रस्ताव न्यायालय तहसीलदार के पास जमा किए थे। जिसमें आज दिनांक तक  बटाकन आदेश नायब तहसीलदार के द्वारा जारी नहीं किया गया हैं।
दोनों आवेदन को नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल के न्यायालय से ट्रांसफर कर तहसीलदार ज्योति मशीयारे के न्यायालय में ट्रांसफर करने के लिये आवेदन प्रस्तुत किये हैं।
अब देखना है आशा देवी साहू के आवेदन को अनुविभागीय अधिकारी आदरणीय श्री देवांगन साहब जी कितने गंभीरता से लेते हैं, और नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल के ऊपर क्या कार्यवाही करते हैं।
आशा देवी साहू ने कहा है कि रायपुर कलेक्टर को भी शिकायत भेजा हूँ , नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल को निलंबित करने का मांग की है, निलंबित नहीं करने पर नायब तहसीलदार विपिन बिहारी पटेल के कार्यालय का घेराव किया जायेगा।