सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत ऑनलाईन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी कन्या आश्रम सिंगारभाट कांकेर में किया गया, जिसमें स्कूल के कक्षा 9वी एवं 10वीं के सभी छात्राएँ सम्मिलित हुए। उक्त कार्यशाला में पुलिस विभाग के मास्टर ट्रेनर के द्वारा छात्राओं को वर्तमान में हो रहे ऑनलाईन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, महंगे गिफ्ट का झांसा, शीघ्र लोन प्राप्ति हेतु अनजान एप्लीकेशन का उपयोग एवं सोशल मीडिया में एआई के माध्यम से हो रहे साइबर क्राइम से सतर्क रहने एवं इस प्रकार की घटनाओं से स्वयं को किस प्रकार सुरक्षित रखे इस पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला पुलिस सुरक्षा टीम द्वारा छात्राओं को गुड टच, बेड टच, किसी भी प्रकार से होने वाले आकस्मिक घटनाओं से बचाव एवं छेड़छाड़ से स्वयं को सुरक्षित रखने संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाईन 181, चाल्ड हेल्प लाईन 1098 एवं कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जानकारी दी गई। आज इस कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा टीम , महिला पुलिस सुरक्षा टीम, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र तथा आदिवासी कन्या आश्रम के स्टॉफ उपस्थित थे।