सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की सौजन्य मुलाकात, विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में आमंत्रण

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज अपनी धर्मपत्नी चंपा कश्यप व सुपुत्री क्षमता कश्यप परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से सांसद भवन में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद कश्यप ने बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे के लिए प्रधानमंत्री जी को औपचारिक आमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस आमंत्रण को आत्मीयता के साथ स्वीकार करते हुए बस्तर दशहरे में समय निकालकर शामिल होने का आश्वासन दिया।

सौजन्य मुलाकात के दौरान सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया और बस्तर में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र ने विगत ग्यारह वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाकर भारत माता के माथे से कलंक मिटाने का साहसिक निर्णय हो या फिर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण कराकर भारत की आध्यात्मिक आत्मा को पुनर्जागृत करने का कार्य, इन ऐतिहासिक कदमों ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है।