छत्तीसगढ़ के इन 5 शहरों में इस दिन से शुरू हो रही है पीएससी मुख्य परीक्षा, नोट कर लें टाइमिंग
छत्तीसगढ़ के इन 5 शहरों में इस दिन से शुरू हो रही है पीएससी मुख्य परीक्षा, नोट कर लें टाइमिंग
CGPSC Mains Exam Date: छत्तीसगढ़ में सरकारी अफसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा कल यानी 6 जून से शुरू होकर 9 जून 2026 तक चलेगी। इसके लिए प्रदेश के 5 बड़े शहरों में सेंटर बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
दो पालियों में होगी परीक्षा, टाइम का रखें खास ध्यान
आयोग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के तय समय से पहले सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी गई है। देर से आने पर एंट्री नहीं मिलेगी।
देखिए 4 दिनों का पूरा शेड्यूल
- 6 जून 2026: पहली पाली में भाषा और दूसरी पाली में निबंध का पेपर होगा।
- 7 जून 2026: इस दिन सामान्य अध्ययन-I और सामान्य अध्ययन-II की परीक्षा होगी।
- 8 जून 2026: इस तारीख को सामान्य अध्ययन-III और सामान्य अध्ययन-IV का पेपर लिया जाएगा।
- 9 जून 2026: आखिरी दिन सिर्फ पहली पाली में सामान्य अध्ययन-V की परीक्षा आयोजित होगी।
इन 5 शहरों में बने हैं परीक्षा केंद्र
इस बार मेन्स परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के पांच संभाग मुख्यालयों को चुना गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा (अंबिकापुर) और बस्तर (जगदलपुर) में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड 25 मई 2026 को ही लाइव कर दिया गया था। अभ्यर्थियों को इसे खुद सीजीपीएससी की वेबसाइट (www.psc.cg.gov.in) से डाउनलोड करना होगा। आयोग किसी को भी अलग से पोस्ट, ईमेल या मोबाइल पर SMS के जरिए एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा। परीक्षा हॉल में जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैलिड आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है।
cg24 
