पुरुषोत्तम मास महोत्सव एवं दिव्य धार्मिक आयोजन 21 से 27 मई को

पुरुषोत्तम मास महोत्सव एवं दिव्य धार्मिक आयोजन 21 से 27 मई को

 पुरुषोत्तम मास महोत्सव एवं दिव्य धार्मिक आयोजन : ग्राम टोर 

 21 मई से 27 मई तक दिव्य पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ग्राम टोर (बरबंदा) में भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। इस पावन पर्व पर पूरे 7 दिनों तक ग्रामवासी व ग्राम पुरोहित पं. श्री पुनेश्वर शर्मा जी द्वारा प्रतिदिन सुबह एवं शाम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष हवन, पूजन एवं आरती संपन्न की जाएगी। साथ ही माता दंतेश्वरी पूजन एवं कुंवारी कन्या पूजन व भोजन का आयोजन भी रखा गया है।

प्रति 3 वर्ष में होने वाले इस आयोजन में ग्राम टूर सहित आसपास के गांव से महिलाएं पुरुष बच्चे बुजुर्ग बहुतायत संख्या में प्रतिदिन इस आयोजन में भक्ति भाव से शामिल होते हैं |

इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़कर आयोजन को सफल बनाती है, भक्तों में उत्साह की गगरी छलकने लगती है और सभी श्रद्धालु भगवान के इस पावन कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान देते हुए भक्ति भाव में डूब जाते हैं।

पुरुषोत्तम एकादशी एवं भगवान नारायण आगमन का भव्य आयोजन बुधवार 27 मई को संपन्न होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पुण्य अवसर पर सहभागिता करने से अनंत एवं अमूल्य पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

 स्थान : ग्राम टोर जिला रायपुर छ.ग.

 दिनांक : 21 मई से 27 मई 

विशेष एकादशी आयोजन : 27 मई (बुधवार)

???? संपर्क सूत्र : 6260797818