शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव कलेक्टर को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे
जिले में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय कोदाभाट कांकेर में कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मुख्य आतिथ्य एवं ग्राम पंचायत के सरपंच राजू नेताम की उपस्थिति में आज उत्साहपूर्वक शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। बच्चों को तिलक लगाकर मिष्ठान, चॉकलेट एवं बिस्किट खिलाकर स्वागत किया गया तथा गणवेश वितरित किए गए। कलेक्टर को अपने बीच पाकर दिव्यांग बच्चों में उत्साह देखने को मिला। शाला प्रवेश उत्सव में नेत्रबाधित दिव्यांग बच्चों के द्वारा वाद्ययंत्रों की संगत में देशभक्ति एवं लोकगीत की प्रस्तृति दी गई। श्रवण बाधित छात्र द्वारा कलेक्टर को स्वयं द्वारा बनाने गए पेंटिग प्रस्तुत की गई।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगों के सवांगीर्ण विकास के लिए तत्परता के कार्य कर रही है। मूलभूत सुविधाओं (इन्फ्रशस्कचर) का विकास किया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा हेतु बाउड्रीवॉल एवं अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत किया गया है। इस वर्ष जो भी दिव्यांग छात्रों के हित में जो प्रस्ताव आएंगे, उन पर यथाशीघ्र कार्यवाही की जाएगी। इस विद्यालय में बस्तर संभाग सहित छत्तीसगढ़ के दिव्यांग बच्चे पढ़ने आते हैं, उनके लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक, सह अधीक्षक, तकनीकी सहायक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
cg24
